भगवानपुर। नगर पंचायत भगवानपुर से अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार और उनके समर्थक जुनैद ने डोर टू डोर जनसम्पर्क जनता से वोट की अपील की। नगर में कांग्रेस प्रत्याशी को भारी जन समर्थन मिल रहा है।
कांग्रेस के कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए एड़ी चोटी तक का जोर लगा रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार का मुकाबला भाजपा के प्रत्याशी रचित अग्रवाल से है। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी गुलबहार ने अपने समर्थकों के साथ भगवानपुर, शाहपुर, मख़नपुर में डोर टू डोर जाकर अपने पक्ष में वोट डालने की अपील की। युवा कांग्रेस नेता जुनैद ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार को सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है और कांग्रेस पार्टी भगवानपुर में छोटी सरकार बनाने जा रही है। कांग्रेस प्रत्याशी गुलबहार ने कहा कि हमें और हमारी पार्टी को सर्व समाज का समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है और हमें चुनावी रण में जीत अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीतने के बाद कस्बे की दिशा और दशा बदलने का काम किया जायेगा। कस्बे के स्मृद्ध विकास के लिये कांग्रेस को वोट दें। कांग्रेस की जीत आप सबकी जीत होगी।