• Wed. Feb 5th, 2025

उपाध्याय समाज के समर्थन से और मज़बूत हुई अनीता देवी अग्रवाल

ByTahseen

Jan 12, 2025

रूडकी। समाज रुड़की द्वारा राजेंद्र उपाध्याय जी के आवास पर आदेश सैनी निगम चुनाव संयोजक के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनीता अग्रवाल समाज द्वारा समर्थन की घोषणा की गई। इसमें समाज के अध्यक्ष व महामंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

IMG 20250112 190556

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मेहर सिंह उपाध्याय तथा सचिव अमर सिंह गहलोत ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल बहुत ही सरल स्वभाव की हैं और यदि बोर्ड भाजपा का बनता है तो रुड़की नगर के सभी विकास कार्य सुचारू रूप से हो सकेंगे।

IMG 20250112 190538

इस अवसर पर चुनाव संयोजक आदेश सैनी ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार निरंतर विकास कार्य कर रही है यदि उदगीर नगर निगम में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा तो रुड़की नगर का विकास हो सकेगा। इस अवसर पर राजेंद्र उपाध्याय, राजकुमार उपाध्याय, मांगेराम ठेकेदार, रामचंद्र डॉ रामनिवास, अनिल उपाध्याय, विजेंद्र उपाध्याय,विपिन उपाध्याय, रवि उपाध्याय ,प्रमोद उपाध्याय, टी एच आर्य आदि उपस्थित रहे।

By Tahseen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *