• Wed. Feb 5th, 2025

अनुसूचित समाज ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन

ByTahseen

Jan 18, 2025

रुड़की। अनुसूचित समाज ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल को समर्थन करने का फैसला लिया।

IMG 20250118 222618

मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड खजान दास ने कहा कि यह समर्थन अनीता देवी अग्रवाल के चुनाव अभियान को मजबूती प्रदान करेगा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा कि अनिता अग्रवाल ने हमेशा अनुसूचित समाज के हितों को ध्यान में रखते हुए काम किया है और उनकी जीत से समाज के लोगों को फायदा होगा। अनीता देवी अग्रवाल ने अनुसूचित समाज के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि वह रुड़की के विकास के लिए काम करना जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता रुड़की के सभी समुदायों के लिए काम करना है। भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि इस समर्थन के साथ, अनीता देवी अग्रवाल के चुनाव अभियान को एक नई दिशा मिलेगी। राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा कि अनुसूचित समाज के समर्थन से अनीता देवी अग्रवाल की जीत की संभावना बढ़ गई है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष चतरसेन , अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष कदम सिंह, मोहित राष्ट्रवादी, पूर्व सांसद हरपाल साथी, आदित्य बृजवाल, अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार, उमेश पटेल , धीरज पाल , सोनू कश्यप मोनू कश्यप,मोहित सैनी, संजू कुमार आदि उपस्थित रहे।

By Tahseen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *