• Wed. Feb 5th, 2025

उदय सिंह पुंडीर राष्ट्रीय व्यापार घढवाल मण्डल के संरक्षक नियुक्त

ByTahseen

Jan 16, 2025

रुड़की। राष्ट्रीय व्यापार गढ़वाल मंडल उत्तराखंड के ढंडेरा नगर इकाई की कार्यकारिणी का गठन गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी (चैयरमेन) की अध्यक्षता में तथा प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा के संचालन में गौतम फार्म हाउस ढंडेरा में आयोजित किया गया।

IMG 20250116 230924

जिसमें राष्ट्रीय व्यापार मंडल ढंडेरा नगर इकाई के संरक्षक के रूप में ठाकुर उदय सिंह पुंडीर तथा प्रवीण कुशवाहा को नियुक्त किया गया ।नगर अध्यक्ष के रूप में डॉक्टर राजकुमार सिंह को नियुक्त किया गया। कोषाध्यक्ष गौतम प्रजापति सह कोषाध्यक्ष कदीर(प्रमुख महामंत्री) दीपमाला वरिष्ठ उपाध्यक्ष उज्जवल भारद्वाज उपाध्यक्ष अंकुर गौतम, शिवम शर्मा, नौशाद अहमद, महामंत्री अनिल कुमार, अजय कुमार, समीम,नगर प्रवक्ता लोकेश कुमार को नियुक्तियां प्रदान की गई । इस अवसर पर प्रदेश विधिक सलाहकार एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए जीएसटी रजिस्ट्रेशन एवं अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु संगठन सदैव तत्पर रहेगा और व्यापारी की हित में हर संभव प्रयास करेगा। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष नरेश सिंह सैनी ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापारी एक मंच पर आकर अपने अधिकार के लिए आवाज़ उठाएं। व्यापारियों की कोई भी समस्या के निराकरण के लिए राष्ट्रीय व्यापार मंडल संगठन सदैव व्यापारी हित में व्यापारियों के साथ सदैव खड़ा मिलेगा और जो भी मूलभूत समस्याऐ है। उनका संगठन के माध्यम से समाधान करने का कार्य किया जाएगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी व्यापारी भाई का शोषण नहीं कर पाएगा। बाकि शेष कार्यकारिणी का विस्तार आगामी कार्यक्रमों के अनुसार किया जाएगा। 

By Tahseen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *