• Wed. Feb 5th, 2025

भाजपा ने रामनगर में किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन, इस बार नगर निगम पर भाजपा की जीत निश्चित: स्वामी यतीश्वरानंद

ByTahseen

Jan 8, 2025

रुडकी। भारतीय जनता पार्टी के रामनगर चुनाव कार्यालय रुड़की का उद्घाटन हुआ, जो पार्टी की चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए किया गया है। यह कार्यालय पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकोके लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र होगा, जहां से वे चुनावी अभियान को मजबूती से चला सकेंगे ।

IMG 20250108 084853
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे राष्ट्र का निर्माण करना है, जो आधुनिक दृष्टिकोण से युक्त एक प्रगतिशील और प्रबुद्ध समाज का प्रतिनिधित्व करता हो। पार्टी का लक्ष्य एक ऐसे लोकतांत्रिक राज्य की स्थापना करना है, जिसमें जाति, सम्प्रदाय अथवा लिंगभेद के बिना सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक न्याय, समान अवसर और धार्मिक विश्वास और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सुनिश्चित हो । उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित “एकात्म-मानवदर्शन” को अपने वैचारिक दर्शन के रूप में अपनाया है। पार्टी का अंत्योदय, सुशासन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विकास और सुरक्षा पर भी विशेष जोर है। पार्टी ने पांच प्रमुख सिद्धांतों के प्रति भी अपनी निष्ठा व्यक्त की है, जिन्हें “पंचनिष्ठा” कहते हैं ।

IMG 20250108 084909

भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार करते हुए भाजपा प्रत्याशी अनीता देवी अग्रवाल के पक्ष में मतदा करने की अपील की। इस अवसर पर एडवोकेट बृजेश त्यागी, सुभाष सरीन, प्रदीप सचदेव, पीयूष ठाकुर , मुमताज सभी ने अपने वक्तव्य से पार्टी की चुनावी तैयारियों को मजबूत करने के लिए कहा और भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।  कार्यक्रम का संचालन संजय अरोरा,जिला महामंत्री प्रवीण संधू व अरविंद गौतम ने किया। कार्यक्रम में चुनाव प्रभारी रवि मोहन अग्रवाल, संयोजक आदेश सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, अशोक चौधरी , राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ललित मोहन अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज करनवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील त्यागी, पवन तोमर, राकेश गिरी, महेंद्र काला,भीम सिंह, प्रदीप पाल, सावित्री मंगला, सतीश सैनी, सौरभ गुप्ता,पंकज नंदा, नितिन गोयल,विकास प्रजापति, सुशील रावत, संतोष अरोड़ा, चंद्रकांता भास्कर,गौरव कौशिक, अनुज सैनी, पूजा नंदा, , संजीव तोमर, धीर सिंह,विभोर सेठी, प सागर गोयल, अक्षय प्रताप सिंह,राजपाल सिंह, प्रतिभा चौहान, सुभाष सरीन,सुमित अग्रवाल, सुनील साहनी, चेरब जैन,दिनेश कौशिक, सुशील राठी,सौरभ सिंघल, अभिषेक चंद्रा,आदर्श गुप्ता, भरत कपूर, प्रमोद जौहर, पूर्व राज्य मंत्री वीरेंद्र सैनी, चतरसेन,राजकुमार दुखी, रश्मि चौधरी, मुदप त्यागी,प्रदीप त्यागी, अशोक आर्य, वैद टेक वल्लभ,आदि भाजपा पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By Tahseen

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *