मेष: मेष राशि वालो ज्यादा चिंता मत करो। अब आपके सितारे चमकने वाले हैं। अपने जीवन में सच्चाई स्वीकार करें। सबका सम्मान करें, जीवन साथी को खुश रखें। मां सरस्वती जी की आराधना करें। अपने बुजुर्गो का आशीर्वाद लें।आपका शुभ रंग है जामुनी।
वृष: आपकी कार्य शैली बहुत ही अजीब सी पहेली है। आप वादे तो बड़े बड़े करते हैं और उन्हे पूरा करने के लिए प्रयास सही ढंग से नही करते। काल्पनिक चरित्र से बाहर निकल कर। सही ढंग से प्रयास करें, सफलता मिलेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने पूर्वजों को किए वादे पूरे करें। अपनी बहन मौसी को खुश रखें। मां बाप की सेवा करने से सब कार्य शीघ्र बनने लगेंगे। आपका शुभ रंग है जामुनी।
मिथुन: सच के साथ चलना और सत्य के लिए लडना आपके जन्मजात गुण है। इन्ही गुणों की वजह से आप जीवन में बार बार आगे बढ़कर पुनः वापस उसी पड़ाव पर आ जाते है। मां भद्रकाली जी की आराधना आपको सब कामों में विजय दिलवाएगी। आप पर महाकाली जी की कृपा दृष्टि बरस रही है। प्रमाण के लिए देखो। जो भी आपका अहित करना चाहता है मन, वचन कर्म से उसे तत्काल दंड मिलता है। आज आपके शत्रु पक्ष आपसे अपने किए की माफी मांगेंगे। बुजुर्गो की सेवा, मान सरस्वती जी को प्रातः काल प्रणाम करना, आपकी सफलता का सूत्र है। आपका शुभ रंग है पीताम्बर।
कर्क: अपनी जीवन शैली में से निंदा रस का। त्याग कर दें। आपकी भाषा मनममोहनी है। जो भी आपसे एक बार बात करता है, वो बस आपका ही होकर रह जाता है। आप अपने पड़ोसियों की मदद करते समय अपने बुजुर्गो की सलाह अवश्य लें। आपकी संतान को कुछ स्वास्थ्य संबंधी हल्का बुखार खांसी जुकाम हो सकता है। आज आप बेसन का हलवा बनाकर श्री गणेश जी को भोग लगाएं और पूरे परिवार के साथ बैठकर खाएं। आपका शुभ रंग है जामुनी।
सिंह: अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुजुर्गो के मान सम्मान को बनाएं रखें। चिंता मत करो, आपका शुभ समय शुरू हो चुका है। अपने पूर्वजों को याद कर, उन्हे प्रणाम करें। अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। एक नारियल को अपने साथ लेकर यात्रा शुरू करें। यात्रा की समाप्ति पर उस नारियल को जल प्रवाहित करें। अपने भाई बहनों का सहयोग करें। आपका शुभ रंग है हरा।
कन्या: कन्या राशि वालो आज आपके अपने घर वालो को आज सावधानी बरतनी चाहिए। कोई परिचित आपसे अपना काम निकाल सकता है। लेन-देन ने सावधानी बरतनी चाहिए। रुका हुआ धन लाभ लेकर आएगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी से भी बाद विवाद ना करें। आपका शुभ रंग है जामुनी।
तुला: अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं। नेकी कर दरिया में डाल। आपके जीवन में भलाई नहीं है,आप जिसका भी अच्छा सोचते है। कुछ दिन बाद उसी से मन मुटाव होने लगता है। मां सरस्वती जी की आराधना आपको तनाव से मुक्ति दिलवाएगी। भगवान शनि देव पर शनिवार के दिन तीन नारियल पानी वाले चढ़ाकर, उनसे सत्य के मार्ग पर चलने का आशीर्वाद प्राप्त करके घर वापस आकर। सप्ताह में एक दिन पूरे परिवार के साथ जमीन पर बैठकर या एक साथ घर की रसोई में बैठकर भोजन करें। अगर रसोई घर परिवार के सदस्यों के अनुसार छोटा हो तो रसोईघर के सामने बैठकर भी कर सकते है। आपका शुभ रंग है जामुनी।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालो अपने जीवन में सच्चाई स्वीकार करने के लिए। पक्का निश्चय करके ही किसी काम की शुरुआत करें। धर्म स्थान में कोई पीपल का वृक्ष लगाएं या अपने बहन की मदद करें। मौसी के यहां बादाम देकर आएं।और अपने पूर्वजों द्वारा संचालित मिशन पर अपना योगदान दे। चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। भाई बंधुओ का आगमन होगा, सबका सहयोग मिलेगा। बिटिया को स्वास्थ्य और थोड़ा तनाव पैदा हो सकता है। आपका शुभ रंग है हरा।
धनु: अपने जीवन में लिए निर्णय कभी कभी भविष्य में तनाव पैदा कर देते हैं। आपके जीवन में भी वे ही पल आ चुके हैं। आपकों एक साथ दोहरा चरित्र निर्माण करना पड़ रहा है। अपने जीवन में आई इस विषम परिस्थिति को ईश्वर का वरदान मान लें। आपका मान सम्मान में थोड़ा उतार चढ़ाव आयेगा पर आप इस ईश्वर पर भरोसा रखो। जीत आपकी ही होगी। आपका शुभ रंग है नीला।
मकर: अपने पूर्वजों को याद कर उनके लिए कोई भी नया वस्त्र किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें। छोटे छोटे बच्चो को कुछ गिफ्ट जैसे कॉपी किताब पेंसिल या कोई खिलौना वितरित करे। अपने जीवन में बुआ बहन मौसी से किसी भी प्रकार के पैसे का लेन देन ना करे। अन्यथा किसी कारणवश आपके संबंधों में तनाव पैदा हो सकता। तब आपका बुद्ध ग्रह खराब हो सकता है। जिसका मतलब है हर काम में रुकावट। आपका शुभ रंग है नारंगी।
कुंभ: अपने पूर्वजों को प्रणाम करें। सबके बीच बैठकर किसी पर भी अत्यधिक चर्चा ना करें। अपने संतान के मर्म को समझे। अपनी जिद से उनका मनोबल ना तोड़ें।उनकी सलाह अवश्य लें। किसी पर पर कोई इल्जाम लगाने से पहले सही तथ्यों की जानकारी अवश्य लें। आपका कोई रुका हुआ काम शीघ्र ही बनने वाला है। आपने जो निर्णय लें सबकी भलाई को लेकर लें। सबकी सहमति से ले। आपका शुभ रंग है नारंगी।
मीन: आपके जीवन में सच्चाई को स्वीकार करें। कभी भी आप जिसका भी बुरा सोचेंगे। उसका अच्छा ही होगा। अपने वादों को करके उन्हे पूरा ना करना। आपकी समाज में प्रतिष्ठा को धूमिल करता है। अपने जीवन में लिए निर्णय और फिर उन्हें पूरा करने की जिम्मेदारी दूसरो पर सौंपना। ये ही आपके जीवन की सबसे बड़ी असफलता है। कान के कच्चे मत बनिए। आप माध्यम से किसी के किसी की सहायता के निमित तो हो सकते है परंतु उसके भाग्यविधाता नहीं। हर काम में अपने आपको सर्वोच्च ना माने। भगवान को ही सब कुछ निमित कर दें। आपका शुभ रंग है कला को आकर्षित करने वाला।
अपने भाग्य के बारे मे अधिक जानकारी लेने के लिए सम्पर्क करे- पंडित हरिओम भार्गव, मो नं -6398463938