मेष: आपका सपना शीघ्र ही पूरा होने वाला है। जिनके विवाह की बात चल रही है, उनका रिश्ता पक्का हो जाएगा। अपने हाथ से गुड़ से बनी रेवड़ी बहते जल में प्रवाहित करें। बुजुर्गो का आशीर्वाद सदैव लाभकारी सिद्ध होगा। आपका शुभ रंग है नारंगी।
वृष: आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण देना होगा। आपकी गलत टिपण्णी की वजह से आपके बने हुए बनते कामों में भी रुकावट आ जाती है। कभी भी किसी को बुरा मत कहें। सबसे प्रेम पूर्वक व्यवहार करें। आपका शुभ रंग है नारंगी।
मिथुन: अपने पूर्वजों की इज्जत मान मर्यादा का सदैव पालन करें। आने वाले दिनों में आपको धन का भारी लाभ मिलेगा। रुके हुए बिगड़े काम बनेंगे। शक्तियों का संचार होगा। दुश्मन के खेमे में माता महाकाली हाहाकार मचा रही है। आप पर माता महाकाली का विशेष आशीर्वाद बना हुआ है। अपने और अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आपका शुभ रंग है हल्का गुलाबी।
कर्क: आने वाली परेशानी समाप्त होगी।घर में भाईचारा कायम होगा। कोई महत्वपूर्ण परिचित पुनः आपका मार्गदर्शन पूरा करने वाला है। आप अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। अपने बुजुर्गो का आशीर्वाद लें। मनचाहा काम पूरा होने लगेगा। आपका शुभ रंग है हरा।
सिंह: सिंह राशि वालो आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। कोई लंबे समय से चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। मित्रो का सहयोग मिलेगा। धन का आगमन होगा। नए व्यक्ति से सावधान रहना चाहिए। किसी के भी बहकावे में आकर अपने जीवन साथी से लड़ाई ना करें। भाई बहनों बेटियों का आशीर्वाद प्राप्त करके घर से निकलें। आपका शुभ रंग है जामुनी।
कन्या: आपको आज भरपूर मान सम्मान प्राप्त होगा। संतान सुख प्राप्त होगा। अतिथितियो का आगमन होगा। घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल बना रहेगा। किसी पूर्व सहपाठी से मुलाकात होगी। घर बैठे बैठे ही धन लाभ मिलेगा। अपने जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। सदैव लाभकारी नीतियों को लेकर कुछ कार्य करेंगे। आपका शुभ रंग है हरा।
तुला: आप अपने पड़ोसियों से सावधान रहना। कोई परिचित ही आपके खिलाफ कुछ उल्टी सीधी बातें फेला रहा है। वाणी पर संयम रखें, अपने पूर्वजों को याद कर उन्हे प्रणाम करें। आने वाले दिनों में आपको धन का तिगुना लाभ मिलेगा। आप निंदा रस का आनंद लेने वाले व्यक्तियों से सावधान रहे। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपका शुभ रंग है नीला।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालो को अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने से बचना चाहिए। बनते कामों में कोई रुकावट आ रही समाप्त होगी। आपके जीवन साथी को कुछ उपहार मिल सकता है। अपने पूर्वजों को प्रणाम करके घर से निकलें। जमीन जायदाद संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। आपका सपना शीघ्र पूरा होने वाला है। अपने पूर्वजों के निमित कुछ दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग है नारंगी।
धनु: धनु राशि वालो को अपने गुरु परंपरा का धुएं में उड़ना अच्छा भी नही और ना ही लाभकारी है।अपने जीवन में जो भी निर्णय ले अपने परिवार वालों की सलाह लेकर ही लें। जीवन साथी को खुश रखें। इससे आपके साथ एक नया रास्ता साफ हो जाएगा। आपका शुभ रंग है बादामी।
मकर: मकर राशि वालो आज जो भी निर्णय ले। बहुत सोच विचार विमर्श करके ले। जो बात आप अपने घर पर बताने वाले हैं। उसका अभी उचित समय नहीं आया है।अपने पूर्वजों द्वारा अपनाएं पदचिन्हों को जीवन का मूलमंत्र समझे।आपका शुभ मुहूर्त है, आज रात ग्यारह बजे से कल शाम करीब साढ़े पांच बजे तक आपका शुभ रंग है नारंगी।
कुंभ: घर में अतिथि आगमन होगा। यात्रा से बचें अपने परिवार के दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत रहेंगे। कोई परिचित आपसे कुछ मदद मांगने वाला है। अपनी हैसियत के अनुसार उसकी मदद करें। आपका शुभ रंग है बैंगनी।
मीन: आपको पशु संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। अपने आस पास के लोगो से सावधान रहना चाहिए। आपका समय ठीक नही है। किसी भी समारोह में शामिल होने से पूर्व अपने पूर्वजों के निमित कुछ मीठा बनाकर वितरित करें। भगवान विष्णु की आराधना करें। किसी का सहयोग मिलेगा लेकिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका शुभ रंग है नारंगी।
अपने भाग्य के बारे मे अधिक जानकारी लेने के लिए सम्पर्क करे- पंडित हरिओम भार्गव, मो नं -6398463938