मेष: रुके हुए काम बनेंगे। चली आ रही समस्या समाप्त होगी। कार्यों में विस्तार होगा। समस्याओं को हल करने के एक साथ अनेक रास्ते मिलेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आपका शुभ रंग है सफेद।
वृष: वृष राशि वालो क्रोध पर नियंत्रण रखें। परावरिक कलह बढ़ेगी। मित्रो से मनमुटाव होगा, संतान पक्ष से तनाव पैदा होगा। पत्नी को सम्मान दें। अपनी सोच में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करो। बुजुर्गो से आशीर्वाद पाने का प्रयास करो। आपका शुभ रंग है हरा।
मिथुन: राशि वालो अपने व्यवहार में परिवर्तन लाओ। किसी को भी कड़वा सच मत बताओ। आज के समय में कोई भी सच को स्वीकार नहीं करना चाहता। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। मां काली की विषेश कृपा दृष्टि आप पर बरस रही हैं। स्थान परिवर्तन का योग बनता नजर आ रहा है।पत्नी को पूरा सहयोग दें। बुजुर्गो का आशीर्वाद सदैव लाभकारी सिद्ध होगा। आपका शुभ रंग है नीला।
कर्क: कर्क राशि वालो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, दीन दुखियों की सहायता करें। अपने जीवन साथी को खुश रखें। भाईयो से विवाद करने से बचे। अपने बच्चो के केरियर की चिंता मत करो। परमात्मा पर पूर्ण विश्वास करके हर रोज कुछ मीठा बनाकर वितरित करें। आपका शुभ रंग है जामुनी।
सिंह: सिंह राशि वालो अपने परिवार के दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत रहेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। माता की कृपा दृष्टि बरस रही हैं। अपने माता पिता के आज्ञाकारी बने। क्रोध पर नियंत्रण रखें। आपका शुभ रंग हरा।
कन्या: अपने पूर्वजों द्वारा अपनाएं पदचिन्हों का अनुसरण करें। लेन देन में सावधानी बरतें। अपनी वाणी पर संयम रखें। अपने माता पिता की आज्ञा मानें। परिवार के दायित्वों की पूर्ति करें। किसी पर कमेंट करने से बचें। आपका शुभ रंग है नारंगी।
तुला: जीवन में सदा सर्वोपरि सेवा भाव लाएं। अपने जीवन साथी को सदैव खुश रखें। संतान पक्ष से तनाव पैदा हो सकता है। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी भी विवाद से बचें। आपका शुभ रंग है नीला।
वृश्चिक: आपको पशु प्रेमी बनना चाहिए।दिन दुखियों की सेवा करनी चाहिए। अपना हाथ हमेशा भलाई करने हेतु प्रयासरत रखे। मां सरस्वती जी की पूजा करे। अपने पूर्वजों को याद करके कुछ मीठा बनाकर वितरित करें। मां बाप की सेवा सदैव लाभकारी सिद्ध होगी। आपका शुभ रंग है जामुनी।
धनु: कभी भी किसी काम में जल्दबाजी ना करें। कर्म करते ही उसके सुखद परिणाम के बारे में ना सोचें।आपका जीवन साथी आपकी हर मनोकामना शीघ्र पूरी करने के लिए प्रयासरत हैं। मां की आज्ञा का पालन करें। भाई बहनों का सहयोग करें। आपका शुभ रंग है नारंगी।
मकर: आपका सपना शीघ्र ही पूरा होता दिखाई दे रहा है। अपनी बहन मौसी की मदद करें। संतान के बहकावे में आकर अपनी वाणी से संबंधों में जहर ना घोले। आपका शुभ मुहूर्त है। दिन के दस बजकर सात मिनिट से शुरू हो रहा है। आपका शुभ रंग नारंगी।
कुंभ: अपने पूर्वजों को याद कर उनके लिए किसी धर्म स्थान पर कुछ मीठा बनाकर वितरित करें। अपनी संतान का विश्वास बनाएं रखे। वाणी पर नियंत्रण रखना अपने जीवन का मूल मंत्र अपनाए। आपका शुभ रंग है काला सफेद।
मीन: आपका तो भगवान ही मालिक है।क्रोध करके सब किया कराया मिट्टी में मिला देते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। द्वार पर आए किसी भी व्यक्ति का अपमान ना करें। जीवन साथी का सहयोग करें। आपका शुभ रंग में सफेद का मिश्रण अवश्य कराएं।
अपने भाग्य के बारे मे अधिक जानकारी लेने के लिए सम्पर्क करे- पंडित हरिओम भार्गव, मो नं -6398463938