मेष: आपको अपने जीवन में सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। आज आप अगर अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने की कोशिश करेंगे, तो कल समाज का एक हिस्सा जो आपका हितेषी है, वो आपसे कटने लगेगा। आप हिम्मत और सच्चाई को स्वीकार करके आगे की रणनीति बनाएं, जीत आपकी ही होगी।अपने जीवन साथी को सम्मान दिलवाएंगे तो ही आपका सम्मान बढ़ेगा। बुजुर्गो का आशीर्वाद लें। आपका शुभ रंग है भूरा।
वृष: वृष राशि वालो सर्वज्ञ बनने की कोशिश ना करें। जीवन एक मंत्र की तरह है, जिसमे आप पहले एक कार्य को पूरे मनोयोग से करेंगे तो सफलता मिलेगी। अगर हर चीज के विशेषज्ञ बनने की कोशिश करेंगे तो आप कुछ भी नही बन पाएंगे। अपने पूर्वजों के पदचिन्हों का अनुसरण करते हुए जीवन की कड़वी सच्चाई को स्वीकार करें। बिना किसी प्रमाण के अपनी बात बड़ी मत कीजिए। सच को स्वीकार करें और अपने जीवन में हुई असफलता को किसी और के मत्थे मत मढ़े। वाणी पर नियंत्रण रखें। अहंकार से बचें। अपने जीवन साथी को खुश रखें, उनका अपमान ना करें। आपका शुभ रंग है पीला।
मिथुन: अपने पूर्वजों को बार बार नमन करें धन लाभ मिलेगा। रोजगार के अनेक अवसर प्राप्त होंगे। राज योग बनने जा रहा है। माता काली की विषेश कृपा दृष्टि बरस रही है। आपके दुश्मन मुंह की खायेंगे। आपके विरोधियों को कोई शोक समाचार प्राप्त होगा। दुश्मनों के बीच हाहाकार मच सकती है। किसी मुर्ख से बहस मत करें। यात्रा से लाभ होगा। अपने जीवन साथी को खुश रखें। पूर्वजों का आशीर्वाद सदैव लाभकारी सिद्ध होगा।णआपका शुभ रंग है नारंगी।
कर्क: कर्क राशि वालो अपने व्यवहार में परिवर्तन लाओ। अगर आप किसी से कोई कड़वी हकीकत पर बहस करेंगे। तो वो आपको अपना दुश्मन समझने लगेगा। अपने जीवन साथी का सहयोग करें। उनकी सलाह लेकर हर काम की शुरआत करें। आपका शुभ रंग है मेहरून।
सिंह: जीवन को सफल बनाने के लिए अपने जीवन साथी पर संदेह मत करें। आपके विरोधी परस्त होंगे।लंबे समय से चली आ रही समस्या समाप्त होगी। माता पिता का सहयोग मिलेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आपकी जीत हर काम में निश्चित तौर पर होगी। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। घर के बुजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त करके घर से निकलें। आपका शुभ रंग है नीला।
कन्या: कन्या राशि वालो अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। किसी को रोजगार दिलाने में मदद करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी की भी पीठ पीछे निंदा मत करें। अपने मित्रो का सहयोग करें। आपके जीवन का मूल मंत्र है। सबकी भलाई में आपकी भलाई। जीवन साथी को खुश रखें। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त करें। आपका शुभ रंग है नीला।
तुला: तुला राशि वालो को अपने जीवन में सदा सर्वोपरि बनने की होड़ रहती है और किसी हद तक आप सफल भी हो जाते हैं। जीवन भर उतार चढ़ाव आयेगा।ये ही उतार चढ़ाव आपके जीवन का गुरु है। जो हर पल आपकी जीवन शैली में कुछ नया सीखने की प्रेरणा देता है। आप अपने पड़ोसियों की सहायता करे। किसी भी प्रकार की मदद करके उसके प्रतिउत्तर में अपने लिए उस व्यक्ति से कोई भी किसी भी प्रकार की उम्मीद मत करें। आपका शुभ रंग है सफेद।
वृश्चिक: जैसा देश वैसा भेष अपने जीवन में अपनाएं। परिस्तिथियो के अनुकूल अपने आप को ढालने की कला विकसित करें। कभी भी किसी पर इतना ज्यादा भरोसा मत करे। जो आपको हरदय संबंधी बीमारियों को न्योता दे। अपने जीवन साथी का सहयोग करें। सबके बीच गुलाब की तरह रहें।आपकी टिप्पणी किसी को आहत कर सकती है। आज अतिथि आगमन होने वाला है। एक नारियल मंदिर परिसर में स्थित किसी पीपल वृक्ष के नीचे रखकर यात्रा शुरू करें। बुजुर्गो से आशीर्वाद प्राप्त करें। आपका शुभ रंग है काला-सफेद।
धनु: राशि वालो हर काम को बहुत धैर्य के साथ करें। अपनी पूर्व में की गई गलतियों से सबक लें। भविष्य में किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करे। हर कार्य में अपने बुजुर्गो को अपना सलाहकार बनाएं और उनके मार्गदर्शन को अपने गुरु मंत्र के रूप में अपने जीवन में धारण करें। समय बहुत बलवान है। आपकी हर परेशानी का हल मिलेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आपका शुभ रंग है सफेद।
मकर: मकर राशि वालो आज आप अपने पड़ोसियों को कुछ सहयोग करें। अपने पूर्वजों को मन ही मन प्रणाम करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। और पूर्वजों द्वारा हुई जाने अनजाने में गलती की क्षमा आज महाकाली मंदिर में खीर और पूरी का चढ़ाकर क्षमा मांगकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।आज यात्रा का प्रबल योग बनता नजर आ रहा है। मां सरस्वती जी की आराधना सदैव लाभकारी सिद्ध होगी। जीवन साथी को पूरा सम्मान दे एवं उनके घर के हर काम में उनका सहयोग करे।आपका शुभ रंग है काला-सफेद।
कुंभ: कुंभ राशि वालो आज अपने पूर्वजों के निमित कुछ मीठा बनाकर खिलाएं। धन का लाभ होगा।संतान के बीच मतभेद होगा। सबके साथ एक समान व्यवहार करें।परमात्मा की कृपा दृष्टि बरस रही है। बिगड़े काम बनेंगे। चिंता मुक्त होकर हर काम की शुरुआत करें। आपका शुभ रंग है हल्का नीला।
मीन: अपने क्रोध और निंदा रस का आनंद लेने के कारण आपकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी रहती है। कान के कच्चे मत बनें। जीवन में सच्चाई को स्वीकार करें। किसी पर भी अनैतिक दबाव ना बनाएं। अपने हर काम को परमात्मा को समर्पित करें। अपने कार्यों के गुणगान ना करें। जीवन साथी को खुश रखें। उनके विरुद्ध कोई भी काम ना करें। सम्मान को सदैव ईश्वर का आशीर्वाद समझें। अहंकार से बचें। हर काम को ईश्वर का आशीर्वाद मानकर अपने जीवन में अपनाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें।आपका शुभ रंग है चमकीला पीला।