• Fri. Dec 1st, 2023

19 अक्टूबर का राशिफल, इस राशि वाले को सतर्क रहने की है जरूरत

ByADMIN

Oct 19, 2023

मेष: मेष राशि वालो को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी का उपहास ना उड़ाएं।अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। घर के बुजुर्गो का आशीर्वाद लें। उनके पास प्रतिदिन बैठकर हर काम में उनकी सलाह लें। आपका शुभ रंग है गहरा हरा।

वृष: वृष राशि वालो को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। संबंधियों से अच्छे समाचार मिलेंगे। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। माता पिता के आदेश को परमेश्वर का आदेश मानकर अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं। आपका शुभ रंग है नीला।

मिथुन: मिथुन राशि वालो अपने व्यवहार में परिवर्तन लाओ। किसी को बिना पूछे सलाह मत दें। आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी होंगी। कर्ज सम्बन्धी समस्या समाप्त होगी, सबका सहयोग मिलेगा। राजसम्मानन का सहयोग मिलेगा। नए कार्य शुरू करने वाले हैं। पूर्वजों एवं बुजुर्गो का आशीर्वाद प्राप्त होगा।आपका शुभ रंग है गुलाबी।

कर्क: कर्क राशि वालो अपनी माता के निमित कुछ मीठा बनाकर वितरित करें। अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके बने बनाए काम में विघ्न पड़ सकता है। अपने पूर्वजों द्वारा अपनाएं पदचिन्हों पर चलें। भाई बहनों को एक साथ लेकर चलने की कोशिश करे। अपने जीवन साथी का सहयोग करे। आपका शुभ रंग है पीला।

सिंह: सिंह राशि वालो अपने व्यवहार में परिवर्तन लाओ। जैसा देश वैसा भेष वाली नीति अपनाए। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी नए कार्य को शुरू करने से पहले अपने पूर्वजों का ध्यान करें। पड़ोसियों से सावधान रहें। किसी भी प्रकार की किसी को सलाह मत दें। आपका अच्छा समय शुरू हो चुका है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। आपका शुभ रंग है नारंगी।

कन्या: कन्या राशि वालो आज कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। अपने जीवन साथी को खुश रखें। बच्चो का सहयोग करें। माता पिता की हर आज्ञा मानें। उन्हे तीर्थ यात्रा पर ले जाने का अवसर तलाशें। आपका शुभ रंग है नीला।

तुला: तुला राशि वालो सादा जीवन उच्च विचार वाली जीवन शैली अपनाएं। सबके भले में अपना भला समझें। भगवान विष्णु जी की आराधना करें। आपको पशु संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। आपके जीवन साथी को कोई मन की पीड़ा है। उनके साथ समय व्यतित करें। आपका शुभ रंग है हरा।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि वालो अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। अपने पूर्वजों के मान सम्मान का ध्यान करके अपने कार्य की शुरआत करें। आपके भाई आपसे जो भी निर्णय लें, उनका पूरा सहयोग करे। आज कोई शुभ समाचार पत्र द्वारा प्राप्त होगा। आपका शुभ रंग है नारंगी।

धनु: अपने जीवन को सफल बनाने के लिए अपनी माता पिता की आज्ञा का सदैव पालन करें। जिद्दी ना बने। अपने भाई बहनों का सहयोग करें। जीवन साथी से कुछ अनबन हो सकती है। उनकी सलाह लें और उन्हे खुश रखने का प्रयास करें। आपका शुभ रंग है हरा।

मकर: मकर राशि वालो अपने आप में बदलाव लाएं। आज दोपहर बाद आपकी किस्मत मेहरबान दिख रही है। अपने हाथ से किसी कागज पर 108 बार श्री हनुमान जी के बारह नाम 11 बार लिखकर हनुमान जी के मंदिर ने लड्डू के भोग के साथ श्री हनुमान जी के चरणो मे अर्पित करें। आपका शुभ रंग है नारंगी।

कुंभ: सदैव लाभकारी नीति अपनाए किसी भी प्रकार का रिस्क ना लें। नए कार्य की शुरुआत ना करें।अपनी संतान के भविष्य के प्रति सचेत रहें। संतान के साथ भेदभाव ना करें। आपकी कटु वाणी और आलोचक व्यवहार के कारण आपके बने बनाए कामों में विघ्न पड़ रहा है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। भगवान की इच्छा से अधिक आप कुछ भी नहीं पा सकते ये बात सदैव याद रखें। आपका शुभ रंग है नारंगी।

मीन: अपने पूर्वजों द्वारा संचालित मिशन पर ध्यान केंद्रित करें अपने द्वार पर आए किसी भी याचक को निराश ना करें। अपने जीवन में क्रोध को नियंत्रण रखें। आपका स्वभाव सबके लिए एक समान होना चाहिए। कन्याओं को भोजन कराएं। आपका शुभ रंग है सफेद।

अपने भाग्य के बारे मे अधिक जानकारी लेने के लिए सम्पर्क करे- पंडित हरिओम भार्गव, मो नं -6398463938

By ADMIN

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!